देहरादून, 31 मार्च (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में रविवार को थलीसैंण से प्रचार यात्रा प्रारंभ की। उनके नैनी बैंड, जल्लू और सलौन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगा। वहीं, रोड शो में जन-जन की उत्सुकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर बागडोर सौंपने को तैयार दिखी। रोड शो, कार्यकर्ता संवाद और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मिलित होने के कार्यक्रमों के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है। रोड शो में लोकसभा चुनाव प्रभारी पुष्कर सिंह काला, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह रावत और पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी आदि थे।