सत्तर वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग से की छेड़खानी, गिरफ्तार

बलिया, 03 मई (हि. स.)। बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को झाड़फूंक के नाम पर नाबालिग से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने झाड़फूंक करने वाले सत्तर वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

बांसडीह के आदर गांव में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही सत्तर वर्षीय सोखा जगन्नाथ गोंड ने छेड़खानी की। नाबालिग लड़की ने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। उसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक सोखा ने छेड़खानी की है। उसने पुलिस को उसकी लोकेशन भी बताई कि वह बांसडीह कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास स्टैंड पर खड़ा है। इसके बाद बांसडीह थाने के एसआई सूबेदार यादव सोखा जगरनाथ गोड़ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोखा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत बांसडीह थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।