स्मैक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

हरिद्वार, 20 जून (हि.स.)। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपित का नाम शाबान उर्फ बाडू पुत्र अब्दुला उर्फ मसीता निवासी मौहल्ला सराय अजीज कोतवाली मंगलौर हरिद्वार बताया गया है।