बलरामपुर, 20 जून(हि.स.)। आये चक्रवाती तूफान से जिले में गैंसड़ी क्षेत्र के भोजपुर थारू गांव में टीन सेंड का घर गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई है। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग घायल हो गये हैं। सूचना मिलते ही तुलसीपुर एसडीएम पीड़ितों से मिले और हादसे की जानकारी लेते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि बीती रात जिले में चक्रवात तूफान के साथ मूसलाधार बरसात हुई है। तेज चक्रवाती तूफान के चलते गैसड़ी के भोजपुर गांव में टीन शेड मकान गिर गया, जिसमें दबकर 49 वर्षीय महिला बुधना की मौत हो गई है। पति पारस गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जमगढ़वा गांव में दर्जनों सीमेंट व टीन सेड के घर धराशाई हो गए। दिवाल गिरने से एक 10 वर्षीय बालक अमजद 30 मिनट दीवाल के नीचे दबा रहा। घरवालों ने उसे सकुशल बाहर निकाला है।
घटना की सूचना मिलते ही तुलसीपुर के उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने पहुंच पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली है। पीड़ितों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।