शादी का झांसा देकर युवती से किया था दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार, 9 सितंबर (हि.स.)। शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने के आरोपित को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज रानीपुर कोतवाली पुलिस को अल्मोडा की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि आरोपित बृजमोहन निवासी घमण्डपुर कोटद्वार पौडी गढवाल ने सलेमपुर में एक फोरेस्ट बाजार मार्ट में नौकरी लगवायी। इसके बाद आरोपित ने स्वयं को अविवाहित बताकर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाये। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के 12 धंटे के भीतर आरोपित को रामधाम कालोनी रानीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।