महिला अत्याचारों के खिलाफ किया जागरूक
हरिद्वार, 10 सितंबर (हि.स.)। महिला अत्याचारों के खिलाफ जनाधिकार मोर्चा की महिलाओं ने मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने लोगों से महिला अत्याचारों के खिलाफ अवाज उठाने की अपील की।
जनाधिकार मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि महिलाओं को एकजुटता के साथ हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठानी है। हर अपराध के खिलाफ हमें सड़कों पर उतरकर विरोध करना है।
जनाधिकार मोर्चा की महिला मोर्चा प्रदेश सचिव एडवोकेट बालेश ने कहा कि हर महिला का दायित्व है कि अपनी बेटियों को मजबूत बनाये, ताकि वो किसी भी तरह के शोषण का शिकार न हो पाए। साथ ही साथ बेटों को भी संस्कारी बनायें। उनको अच्छे संस्कार देकर मानसिक रूप से मजबूत बनायें। घर में मां ही पहली गुरु होती है, तो बच्चा घर से संस्कार सीखता है। महिला खुद को कमजोर न माने। जनाधिकार मोर्चा हर किसी दबे कुचले लोगों की आवाज बनकर संघर्ष करेगा।
—————