उप्र : आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

उप्र : आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, 10 सितंबर (हि. स.)। उप्र शासन ने मंगलवार की शाम को एक आईजी, एक डीआईजी और आठ जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

तबादले के क्रम में शलभ माथुर को पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। प्रभाकर चौधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ भेजा गया है।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, सुधा सिंह को सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, डाॅ. यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से पुलिस अधीक्षक रायबरेली, सिद्धार्थ शंकर मीणा को पुलिस अधीक्षक उन्नाव से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, चारू निगम को पुलिस अधीक्षक औरैया से सेना नायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, अपर्णा गुप्ता को पुलिस अधीक्षक महोबा से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, अशोक कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, दीपक भूकर को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक उन्नाव, अभिषेक अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक रायबरेली से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा, कृष्ण कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर से पुलिस अधीक्षक संभल, कुलदीप सिंह गुनावत को पुलिस अधीक्षक संभल से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, अभिजीत आर शंकर को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक औरैया, पलाश बंसल को अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अलीगढ़ से पुलिस अधीक्षक महोबा, अभिनव त्यागी को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, अमृत जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़ भेजा गया।