सांसद एवं क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी का श्राद्ध कर्म संपन्न
हरिद्वार, 13 सितंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आज़ाद की पुत्रवधु एवं लोकसभा सांसद तथा पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आज़ाद की पत्नी पूनम झा आजाद का श्राद्धकर्म शुक्रवार को हरिद्वार के वीआईपी गंगा घाट पर संंपन्न हुआ। श्राद्धकर्म मिथिला के तीर्थ पुरोहित पं. शैलेष मोहन के सानिध्य में पंडित अभिनव झा ने पूर्ण विधि विधान व मिथिला रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया।
श्राद्ध कर्म के अवसर पर कीर्ति आजाद के साथी 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप के कप्तान कपिल देव, सांसद व अभिनेता शत्रुधन सिन्हा, मिथिलेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।