कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे

कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे

रांची, 14 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को रांची पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि उल्का पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) के लिए रवाना हो गये।

वहां सह प्रभारी कांग्रेस जिला प्रभारी, अग्रणी संगठन, विभाग के नेताओं से बैठक कर विचार विमर्श किये। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम से पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) के लिए रवाना हो गये। उन्होंने बताया कि वहां भी उल्का कांग्रेस जिला प्रभारी, अग्रणी संगठन, विभाग के नेताओं के साथ बैठक किये। सह प्रभारी रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। इसके बाद वह 15 सितंबर को सरायकेला जायेंगे।

—————