दंतेवाड़ा जिले से 18 दिन में दूसरे बच्चे का हुआ अपहरण, अपहृत बच्ची जगदलपुर से बरामद

दंतेवाड़ा जिले से 18 दिन में दूसरे बच्चे का हुआ अपहरण, अपहृत बच्ची जगदलपुर से बरामद

दंतेवाड़ा, 18 सितंबर (हि.स.)। जिले के बचेली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के गंगूपारा निवासी महिला छोटी आज बुधवार को अपनी 18 दिन के बेटी को घर में सुलाकर पानी भरने के लिए गई थी, जब वापस लौटी तो बेटी नहीं मिली। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को सूचना दी, वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि नवजात को एक महिला घर से उठाकर ले जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आस-पास के सीसीटव्ही फुटेज खंगालते हुए 18 दिन की बच्ची के अपहरण के आराेपित की पतासाजी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 18 दिनों में जिले में दूसरे बच्चे के अपहरण की वारदात हुई है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि जांच में एक महिला ईशु का नाम सामने आया था। इससे पहले भी महिला छोटी के घर ईशु पहुंची थी और बच्ची उसे सौंपने की बात कही थी। जगदलपुर में पुलिस की टीम ने महिला को पकड़ लिया है, अपहृत बच्ची को बरामद कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि जिले में 18 दिन में दूसरी बच्ची का अपहरण किया गया है। इससे पहले मोटरसाइक‍िल सवार दो युवकों ने छह महीने के बच्चे का अपहरण किया था। मोटरसाइक‍िल सवार युवकों ने बच्चे के पिता को शराब लाने के लिए 100 रुपये दिए। पिता शराब लाने गया तो वे पालने में सो रहे बच्चे को लेकर भाग गए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

—————