मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायण साव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायण साव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 3 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा नारायण साव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने साव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से साव के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

—————