अनूपपुर : किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

अनूपपुर : किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हुई जारी

अनूपपुर, 5 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त के वितरण 5 अक्टूबर को पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से महाराष्ट्र से सिंगल क्लिक से किसानों के बैंक खाते में राशि जारी की। कार्यक्रम का जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सजीव प्रसारण किया गया। अनूपपुर जिले में 88441 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जारी हुई।

कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के वाशिम जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं किसानों द्वारा देखा एवं सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले के 88441 किसानों के खातों में हस्तांतरित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नपा अनूपपुर अध्यक्ष अंजुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर दीपशिखा भगत द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तीन हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय, अधीक्षक भू-अभिलेख प्रदीप कुमार मोगरे, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहें।