पड़ोसी युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज

मुरादाबाद, 10 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बुधवार को थाना कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि 5 जनवरी को उनके गांव का युवक सूरज सैनी उनकी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शिकायतकर्ता पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित सूरज के कहने पर उसकी बेटी घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी भी साथ लेकर चली गई। थाना बिलारी एसएचओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित सूरज के खिलाफ आज रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।