आरपीएफ ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

आरपीएफ ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रांची, 19 अक्टूबर( हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे के ई-टिकट के अवैध व्यवसाय में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आनेवाले दिवाली, छठ पर्व के मद्देनजर टिकट दलालो के खिलाफ विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये हैl इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रांची के आरपी सेल्स दुकान में छापेमारी की गयी। दुकान का मालिक ने अपना नाम अमित नागराज बताया। इसके पास से दो रेलवे ई-टिकट पाए गए, जिनकी कीमत 3400 रुपये थी। अमित नागराज ने कबूल किया कि वह लंबे समय से रेलवे टिकट के अवैध व्यवसाय में शामिल था और तत्काल ट्रेन टिकट राकेश नामक व्यक्ति से प्राप्त कर उन्हें ग्राहकों को बेचता था।

आरपीएफ रांची ने अमित नागराज और राकेश के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया और अमित को गिरफ्तारी के साथ उसके पास से दो रेलवे ई-टिकट जब्त किया।

—————