ट्रक के नीचे सोए खलासी की दब कर मौत

ट्रक के नीचे सोए खलासी की दब कर मौत

चतरा, 19 अक्टूबर (हि.स.)। टंडवा के आम्रपाली परियोजना के एक नंबर बैरियर के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। परियोजना में कोयला लोडिंग के लिए आया एक ट्रक वाहन‌ (बीआर 24 जीबी 2972) ट्रक लेन में बने गड्ढे में फंस गया। इसको निकालने के लिए चालक व खलासी दोनों प्रयास कर रहे थे।

जब काफी मशक्कत के बाद ट्रक बाहर नहीं निकला तो खलासी ने ट्रक के पिछले हिस्से के टायर के नीचे पत्थर डालकर ट्रक को निकालने का प्रयास कर रहा था। तभी पत्थर के नीचे उसका हाथ दब गया और फिर चंद सेकेंड में पूरा शरीर गाड़ी के नीचे आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक खलासी की मौत हो गई थी। घटना में खलासी की मौत के बाद मौजूद ट्रक चालकों एवं अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक खलासी के शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। वाहन के चालक एवं खलासी आपस में चाचा भतीजे थे।

—————