राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आईपीएस 

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आईपीएस 

रांची, 05 नवम्बर ( हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सदैव दायित्वों के निर्वहन के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।

—————