देहरादून, 12 जनवरी (हि.स.)। अक्षत वितरण टोली के सदस्यों ने शुक्रवार को अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भगवान श्री राम 22 जनवरी को अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।