झारखंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय : चिराग

झारखंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय : चिराग

पलामू, 10 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को गढवा जिले के रमना प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है।

चिराग ने कहा कि विरोधियों ने लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार किया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो आरक्षण समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक हमारे हक और अधिकार को कोई छीन नहीं सकता है। देश में पहली बार ऐसे पीएम मिले हैं, जिनके नेतृत्व में जन कल्याण की कई योजनाएं संचालित है। मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण विश्व में भारत का मान बढ़ा है। वे कट्टर राष्ट्र भक्त व ईमानदार जनसेवक हैं।

भानु प्रताप शाही ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष दो विषयों को प्रमुखता से उठाया। एक खेत में पानी तथा दूसरा नौजवानों को रोजगार। उन्होंने कहा कि आपके पिता और मेरे पिता के अरमानों को पूरा करने के लिए आप संसद में तथा हम विधानसभा में आवाज बनें। उन्होंने कहा कि मोदी का हनुमान, भाई चिराग पासवान।

इस मौके पर रामजी पासवान, शारदा महेश प्रताप देव, इंद्रमणि जायसवाल, करुणा सोनी, मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, पंकज सिंह, प्रभात कुमार, त्रिपुरारी सोनी, जोखू सिंह, चुनु सिंह, अजय कुमार सिंह, अमित प्रकाश, शंकर चंद्रवंशी, राम कवल पासवान आदि उपस्थित थे।

—————