गैंगस्टर विकास तिवारी और गिरोह के एक सदस्य के खिलाफ सीआईडी ने दाखिल की चार्जशीट
रांची, 11 नवम्बर ( हि.स.)। जबरन वसूली से जुड़े मामले में गैंगस्टर विकास तिवारी और गिरोह के एक सदस्य मुकेश साव उर्फ पठान उर्फ मुकेश कुमार के खिलाफ सीआईडी ने जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। दाखिल चार्जशीट पर सोमवार को सीआईडी की विशेष अदालत ने संज्ञान ले लिया है।
संज्ञान लेने के बाद आरोपितों की मुश्किलें बढ़ गई है। दोनों आरोपित न्यायिक हिरासत में है। मामले में आरोपितों पर जल्द ही आरोप तय किया जाएगा। इसको देखते हुए मामले में अगली निर्धारित तारीख को आरोपितों को पुलिस पेपर सौंपा जा सकता है। अदालत ने इसके लिए 26 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। सीआईडी ने इसी साल विकास तिवारी एवं गिरोह के सदस्यों के खिलाफ जबरन वसूली मामले में केस दर्ज किया है। आरोपितों पर कोयला व्यापारियों एवं कंस्ट्रक्सन कंपनी के लोगों से रंगदारी वसूली करने का आरोप है।
—————