मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतदान
रांची, 13 नवम्बर (हि.स.)। राजकृत मॉडल उच्च विद्यालय डोरंडा, बूथ संख्या 374 में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पत्नी आर जगथा के साथ मतदान किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करते हुए मत का अवश्य प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि शाम 5:00 बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही कहा यह मताधिकार आपका केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति आपका कर्तव्य भी है।
—————