कोल वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
चतरा, 15 नवंबर (हि.स.)। तेज रफ्तार कोल वाहन की चपेट में आने से टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना के एक नंबर बैरियर के समीप टायर दुकान के हेल्पर बरतूं भारती (30) की मौके पर मौत हो गई।
गया जिले के इमामगंज निवासी बरतूं भारती टायर दुकान में रहकर हेल्पर का कार्य करता था। शुक्रवार को घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर कोल वाहनों का परिचालन बंद कर दिया।
विभागीय कार्यों से चतरा जा रहे आम्रपाली परियोजना के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह की गाड़ी को रोककर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने तीन घंटे तक हंगामा किया। टंडवा सीओ विजय दास व थाना प्रभारी अनिल उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन को एक लाख रूपए मुआवजा दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने महाप्रबंधक की गाड़ी को छोड़ दिया और जाम हटा।
—————