विधायक प्रदीप प्रसाद ने बसंती देवी को व्हीलचेयर देकर किया सहयोग
हजारीबाग, 26 नवंबर (हि.स.)। नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद ने शहर के ओकनी क्षेत्र निवासी विजय चंद्र लाल की माता बसंती देवी को व्हीलचेयर देकर सहयोग किया।
उल्लेखनीय है कि बसंती देवी पिछले कई महीनों से शारीरिक रूप से असमर्थ थीं और उनके लिए चलना फिरना बेहद कठिन हो गया था। इस स्थिति में विधायक ने उनकी मदद करने का निर्णय लिया और उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की, ताकि उनका जीवन कुछ हद तक सरल हो सके।
कार्यक्रम विधायक के कार्यालय परिसर में हुआ, जहां विजय चंद्र लाल और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। बसंती देवी को व्हीलचेयर देते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हमारे समाज में बहुत से लोग ऐसी परिस्थितियों में जी रहे होते हैं जिनमें उन्हें हमारी मदद की आवश्यकता होती है। मुझे खुशी है कि मैं बसंती देवी की मदद कर सका और उन्हें इस व्हीलचेयर के माध्यम से कुछ सहारा दे पाया।
—————