वाल्मीकि समाज के श्मशान पर प्रधान ने काट दिए निजी प्लॉट
बागपत, 27 नवंबर (हि.स.)। बागपत जिले के निवाड़ा ग्राम प्रधान पर श्मशान की भूमि पर प्लॉट काटने का आरोप है। वाल्मीकि समाज के ग्रामीणों ने बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों ने प्रधान पर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव निवासी वाल्मीकि समाज के ग्रामीण बुधवार को एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। आरोप लगाया कि गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान और गांव के ही आधा दर्जन दबंग लोगों ने वाल्मीकि समाज के शमशान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। वहां प्लॉट काट दिए है। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से करनी चाही तो उन्हें डराया धमकाया गया। ग्रामीणों द्वारा सम्बंधित चौकी प्रभारी निवाड़ा को भी इस मामले से अवगत कराया लेकिन पुलिस ने कोई मदद नही की।
आरोप है कि ग्राम प्रधान मुश्लिम है और जमीन की खरीद फरोख्त करता है। उसके पास बदमाश किस्म के लोगों का आना जाना रहता है। वाल्मीकि समाज के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नाम कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सोपा है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया इस दौरान रामधन, मनोज ,हिमांशु दीपक व अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।