विधायक ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

विधायक ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

चतरा, 21 दिसंबर (हि.स.)। सिमरिया प्रखंड के इचाक पैक्स कार्यालय में शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया। सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने फीता काटकर धान‌ अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।

मौके पर विधायक ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से पूर्वी क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने किसानों से बिचौलियों को धान ना देकर क्रय केंद्र में ही बेचने की सलाह दी है। इस क्रय केंद्र में आठ पंचायत के किसानों से धान की खरीदारी की जाएगी।

पैक्स अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि इस वर्ष डीएम जेएफएससी कंपनी के जरिये किसानों से धान की अधिप्राप्ति की जाएगी, जिसमें किसानों से धान 2300 रू प्रति क्विंटल के दर से खरीदारी की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार के जरिये किसानों को 100 रूपये बोनस किसानों को धान का मूल्य 2400 रूपये प्रति क्विंटल भुगतान किया जाएगा। मौके पर भोला सिंह, हरेंद्र कुमार, शंकर उपाध्याय, विजय दांगी सहित किसान मौजूद थे।

—————