देवभूमि उत्तराखंड को दैत्यभूमि नहीं बनने देंगे: सोहन सिंह सोलंकी
हरिद्वार, 22 दिसंबर (हि.स.)। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि हम देवभूमि को दैत्यभूमि बिल्कुल नहीं बनने देंगे।
रविवार को बजरंग दल ने शौर्य जागरण यात्रा को बतौर मुख्य वक्ता सोहन सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए यह बातें कही। बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा हरिद्वार के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से निकल कर हरिद्वार शहर की मुख्य सड़कों से निकलती हुई भारत सेवा आश्रम संघ,अग्रसेन चौक के सभागार में जनसभा के रुप परिवर्तित हुई।
इस मौके पर सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि देवताओं,वीरों और बलिदानियों की उत्तराखंड भूमि है। उत्तराखंड में लव जिहाद, गो हत्या, धर्मपरिवर्तन, लैंड जिहाद, मजार जिहाद के माध्यम से देवभूमि का वातावरण खराब करने की कोशिश करने वाले अब बाज आ जाए, नहीं तो बजरंग दल तैयार खड़ा है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय के साथ मैदानी क्षेत्रों में बाहर से व्यापार करने के बहाने आए विधर्मियों की ओर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हिन्दू धर्म के विरुद्ध षडयंत्र रचे जा रहे हैं, इन्हीं षड्यंत्रों के जवाब के रुप में और हिंदुओं का जनजागरण करने के उद्देश्य से ही शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई हैं।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि अफगानिस्तान में हिन्दू समाप्त हो गया। बांग्लादेश में हिन्दू बहन बेटियों के साथ अनाचार, अत्याचार हो रहा है। ऐसे में हिन्दू समाज को बंटने के बजाय एकजुट होकर देश और धर्म के लिए खड़ा हो जाना चाहिए।
प्रांत संगठन मंत्री विहिप अजय कुमार ने कहा कि अगर हिन्दू जातिवाद छोटे-बड़े में बंटता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा। इसीलिए हिंदुओं को एक जुट होकर जेहादियों का मुंह तोड़ जवाब देना होगा।
बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में प्रमुख रुप से महंत ओमदास जी महाराज, वीरेंद्र कीर्तिपाल, बलराम कपूर, सौरभ चौहान, रोहित शास्त्री, भूपेंद्र सैनी, जीवेंद्र तोमर, अमित मुल्तानिया, प्रजीत कुमार, सौरभ चौहान, नवीन तेश्वर हिमांशु सैनी, कार्तिक दिवाकर, जयकरण उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।