सोनीपत: असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: देवेंद्र कादियान

सोनीपत:

असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य: देवेंद्र कादियान

सोनीपत, 22 दिसंबर (हि.स.)। जन कल्याण

समिति, गन्नौर के परिसर में रविवार को सतपाल बसंल की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम

का आयोजन किया गया। गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरीश वाधवा रहे।

यहां

समिति प्रधान भूपेंद्र कूकरेजा ने उनका फूलमाला से स्वागत किया। हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम

आरंभ किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान के 90 जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरित

किए। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।

इसके लिए जन कल्याण समिति बधाई की पात्र है।

सरकार का सपना है कि जरूरतमंदों को उनका

हक मिले। कोई भी ऐसा व्यक्ति सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। वहीं, समिति अध्यक्ष

भूपेंद्र कूकरेजा ने बताया कि उनकी समिति प्रत्येक वर्ष सर्दी से बचाव को लेकर जरूरतमंद

व असहाय लोगों को कंबल वितरण करती है। प्रीतम आहूजा, दीपक बजाज, ज्ञानचंद अरोड़ा, ओमप्रकाश

भूटानी, रामलाल मनचंदा, प्रेम सपरा, सतीश हसीजा आदि मौजूद रहे।

—————