क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित, दोनों विधायकों ने दी शुभकामनाएं

 क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित, दोनों विधायकों ने दी शुभकामनाएं

खूंटी, 25 दिसंबर (हि.स.)। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया के तपकरा स्थित आवास पर बुधवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा, विधायक सुदीप गुड़िया, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष जुबैर अहमद, डीडीसी श्याम नारायण राम, सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी, झामुमो सिमडेगा जिला सचिव शफीक खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और जिले के अधिकारी शामिल हुए।

सभी ने मिलकर केक काटा तथा एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डेय, रनिया थाना प्रभारी विकास जायसवाल, जरियागढ़ थाना प्रभारी राजू कुमार, कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, बीपीओ नरेंद्र कुमार, भाजपा नेता संतोष जयसवाल, नीरज पाढ़ी, निखिल कंडुलना, धर्मेन्द्र कुमार सहित झामुमो और अन्य राजनीति दलो के कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————