श्री रामलला विराजमान की प्रथम वर्षगांठ पर हुआ हवन पूजन
मुरादाबाद, 12 जनवरी (हि.स.)। रामनगरी अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला के विराजमान होने की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर ओम शिव हरि मनोकामना मंदिर में आयोजित दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम रविवार को पूर्णाहुति, हवन और भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। संकीर्तन, दीपोत्सव, महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। रविवार को मंदिर के महंत पंडित हरिश्चंद्र जोशी के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा व अभिषेक सम्पन्न कराया गया। सैकड़ों भक्तों ने राष्ट्र के मंगलकामना, सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली की कामना के साथ पूर्ण आहुति दी। इसके बाद संकीर्तन व महाआरती हुई। भण्डारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।