मप्रः मुख्यमंत्री ने दी इसरो के स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट मिशन की सफलता पर बधाई

मप्रः मुख्यमंत्री ने दी इसरो के स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट मिशन की सफलता पर बधाई

भोपाल, 16 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेस डॉकिंग एक्सपरिमेंट (स्पैडेक्स) मिशन के सफल होने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भारत ने अंतरिक्ष जगत में इतिहास रचा है। भारत ने अंतरिक्ष में सफलतापूवर्क स्पेस डॉकिंग कर विश्व का चौथा देश बनने का गौरव हासिल किया है। यह सभी के लिए गर्व और आनंद का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।