राष्ट्रीय मतदाता दिवस: राज्यपाल ने निर्वाचन के आधिकारिक शुभंकर का किया विमोचन
-प्रीतम भरतवाण, पांडवाज, बसंती बिष्ट ने दी शानदार प्रस्तुतियां
देहरादून, 25 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रेसकोर्स बन्नू स्कूल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने विभिन्न जनपदों के अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राज्य में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज और रील प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रणाम पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कैलेंडर, टी-शर्ट शुभंकर “सरूली-सुम्याल” का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। राज्यपाल ने सभी लोगों विशेषकर युवा मतदाताओं सभी निर्वाचनों बढ़चढ़ प्रतिभाग अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब सभी लोग मतदान करेंगे। कार्यक्रम में सचिव निर्वाचन दिलीप जवलकर ने निर्वाचन विभाग की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ. प्रीतम भरतवाण, पांडवाज, डॉ. बसंती बिष्ट ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
लोकसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान
समान्य निर्वाचन वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त नमामि बंसल, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी आकांशा वर्मा, युक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, निदेशक एनआईसी मनीष जुगरान, डीएसपी प्रशांत कुमार, पुलिस कांस्टेबल नितिन रावत, एएसआई कमल किशोर जसोला, सुरेश स्नेही को पुरस्कृत किया गया ।
विभिन्न प्रतियोगताओं की 15 प्रतिभाएं सम्मानित
निबंध प्रतियोगिता में वेदांग जोशी (नैनीताल) प्रथम, गुंजन कांडपाल (बागेश्वर) ने दूसरा, सुनिधि सोराडी (उधमसिंहनगर ) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सार्थक कुमार (नैनीताल) प्रथम , आसना आनंद (हरिद्वार) ने दूसरा, भव्य बुढ़ानी (नैनीताल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी (नैनीताल) प्रथम, दीपिका सक्सेना (हरिद्वार) द्वितीय, सौम्या पंत (हरिद्वार) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता में हर्षित जोशी (नैनीताल) प्रथम, हर्षिता कांडपाल (नैनीताल) द्वितीय, ख़ुशी नौटियाल (उत्तरकाशी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज़ में रश्मि थपलियाल ( देहरादून) प्रथम, रितेश गौड़ (हरिद्वार) द्वितीय, सुदर्शन सौराडी (यू एस नगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।