हमीरपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए माफिया की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसमें उसका ट्रैक्टर भी शामिल है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी दीक्षा शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई चिकासी थाना क्षेत्र के बेंदा डांडा गांव में की गई है। यहां गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह, जिसके खिलाफ गंभीर धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ चिकासी थाना पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। अभियुक्त के दो ट्रैक्टर और मकान को कुर्क किया है, जिसकी अनुमानित लागत 18 लाख के करीब है।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त पुष्पेंद्र सिंह आपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त रहता था। जिसने गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत फैलाई हुई थी। दहशत फैला कर धन अर्जित किया और उसी धन से जमीन खरीद कर मकान बनाया। साथ ही अपने और अपने भाई के नाम से ट्रैक्टर खरीदा। अभियुक्त के विरुद्ध अवैध खनन के भी कई मुकदमे दर्ज हैं।