बर्डफ्लू नियंत्रण के लिए डाॅ. इंद्रपाल बस्तर जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त
जगदलपुर, 2 फ़रवरी (हि.स.)। बर्डफ्लू रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित किया गया है। डॉ. इंद्रपाल सिंह को सम्पूर्ण बस्तर जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम में अतिरिक्त उपसंचालक एवं प्रभारी मोबाईल यूनिट जगदलपुर डॉ.केके देव सहित अतिरिक्त उपसंचालक एवं प्रभारी केन्द्रीय वीर्य संग्रहण केन्द्र जगदलपुर डॉ. पीयूष जैन एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ.मुकेश शर्मा को शामिल किया गया है।
उक्त रैपिड रिस्पॉन्स टीम अपने क्षेत्र में पक्षियों-कुक्कुटों के असामान्य मृत्यु या बीमारी होने की स्थिति में बर्ड फ्लू रोग की संभावना पर विस्तृत विवरण के साथ सैम्पल लेकर पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला जगदलपुर में भेजेंगे।
—————