मारवाड़ी युवा मंच ने की गौ सेवा 

मारवाड़ी युवा मंच ने की गौ सेवा 

रांची, 12 फ़रवरी (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने बुधवार को हरमू रोड स्थित रांची गौशाला न्यास में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सदस्यों एवं उनके परिवार वालों ने ताज़ा पालक, रोटी और गुड़ खिलाकर बिना दूध देने वाली निर्बल और असहाय गायों की सेवा कर पुण्य का लाभ उठाया। कार्यक्रम के संयोजक मंच के गौ सेवा प्रभारी युवा विशाल महलका एवं युवा उज्जवल मुरारका थे।

उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा हर माह अपने सदस्यों एवं उनके परिवार वालों के लिए गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन करता है।

मारवाड़ी युवा मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि कार्यक्रम में मंच के शाखा अध्यक्ष युवा आशीष अग्रवाल , सचिव सोनित अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, युवा अमित अग्रवाल एवं अन्य सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित थे।

—————