राजेंद्र नगर वार्ड में पार्षद कार्यालय का नवनिर्वाचित महापौर ने किया शुभारंभ

राजेंद्र नगर वार्ड में पार्षद कार्यालय का नवनिर्वाचित महापौर ने किया शुभारंभ

जगदलपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पालिक निगम अंर्तगत राजेंद्र नगर वार्ड 21 के बहादुरगुड़ा ललन किराना के पास आज रविवार काे नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे ने वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया। शुभारंभ मौके पर मां दन्तेश्वरी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलित किया गया।

संजय पांडे ने कहा इस वार्ड में लगातार पंचायत से लेकर नगर निगम तक 20 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा था। इस बार भारतीय जनता पार्टी से लक्ष्मण झा पार्षद बने हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने इस बार भाजपा पर विश्वास जताया है, वार्ड के विकास के लिए जनता ने जो बदलाव किया उसके लिए संजय पांडे ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हाेने वार्ड में पानी व सफाई की समस्या सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों को गंभीरता से लेकर उस पर त्वरित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। नवनिर्वाचित पार्षद लक्ष्मण झा ने कहा कि वार्डवासियों ने जो विश्वास किया है, उस पर मैं खरा उतरओ का प्रयास करूंगा। मेरे घोषणा पत्र में परिणाम के बाद 15 फरवरी को आशीर्वाद कार्यक्रम और 16 फरवरी को वार्ड कार्यालय खोलने की घोषणा की गई थी, उसे तत्काल पुरा किया गया है। इसी प्रकार वार्ड के सभी कार्य होंगे। इस दाैरान गंगा नगर वार्ड की पार्षद आशा साहू, ओम प्रकाश पासवान, प्रकाश यादव, लक्ष्मी राव, रेणु राव, पदमा श्रीवास्तव, गीता ठाकुर, गोंचु ध्रुव, विशाल यादव, लच्छिन बघेल, नायर, ओम झा, अमित नेताम, शाहिद खान सहित वार्डवासी माैजूद रहे।

—————