युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

नैनीताल, 16 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय युवा कांग्रेस नैनीताल ने प्रदेश में विधायकों की पेंशन बढ़ाने के निर्णय के विरुद्ध रविवार को मल्लीताल पंत मूर्ति के पास विरोध-प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक ओर प्रदेश में बजट के अभाव में जनहित के कई महत्वपूर्ण मुद्दे अनसुलझे हैं, वहीं भाजपा सरकार विधायकों की पेंशन व अन्य भत्तों में वृद्धि कर रही है।

प्रदर्शन में नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा, ललित बोरा, मल्लीताल व्यापार मंडल के सचिव त्रिभुवन फर्त्याल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी, विकास कुमार, नितिन शाह, बंटू आर्या, ललित चन्याल, आयुष आर्या, प्रियांशु बिष्ट, कुणाल लोहनी,जुनैद व ललित बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।