महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त ने रामनवमी की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 5 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने रामनवमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशेष आराधना का महापर्व रामनवमी सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है।
महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासी अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देवें।
—————