बैंडबाजों के साथ निकाली गई डॉ. आंबेडकर की प्रभात फेरी

बैंडबाजों के साथ निकाली गई डॉ. आंबेडकर की प्रभात फेरी

हाथरस, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती कस्बा, देहात में सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न अंबेडकर पार्कों में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उनके विचार, सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।

भाजपा नेताओं ने मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ की अगुआई में आगरा चुंगी स्थित अंबेडकर पार्क पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, जिला महामंत्री सुनील गौतम, जिला उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी, जिला मंत्री प्रभात पचौरी, अनिल पाराशर, राधारमण अग्रवाल, ओमवीर सिंह प्रधान, पवन अग्रवाल, अमित वर्मा, तरुण गौतम आदि भाजपाई मौजूद रहे। बाबा साहब के अन्य अनुयायियों ने भी अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना करने के अलावा समाज के दलित, शोषित, वंचितों को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिए प्रभावशाली लड़ाई लड़ी।

—————