सैन जयंती महोत्सव 25 को : गणेश भगवान को दिया शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण
जोधपुर, 18 अपै्रल (हि.स.)। सैन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण आज रातानाडा स्थित गणेश मंदिर में भगवान को समर्पित किया गया। इस अवसर पर सैन जयंती महोत्सव के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त किया।
समारोह के दौरान शोभायात्रा के बैनर का विमोचन भी किया गया, जिसमें सैन समाज की गौरवशाली परंपराओं, एकता और संगठन शक्ति की झलक देखने को मिली। यह शोभायात्रा सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज की संस्कृति, एकता और संगठन का प्रतीक होगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं