केशकाल वनमंडलाधिकारी ने वन सीमा सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ
काेंड़ागांव, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिले के वन विभाग केशकाल द्वारा 18 अप्रैल को वन सीमा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। जिसमें वनमंडलाधिकारी गुरूनाथन एन. केशकाल द्वारा वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत परिक्षेत्र फरसगांव के परिसर लंजोडा पी 1179, पी 1180 का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर संबंधित कर्मचारियों को वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत मुनारा सत्यापन, प्लाटंटेशन तथा तेन्दूपत्ता तोड़ाई से संबंधित वन अमला को दिशा-निर्देश दिया गया। वन सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अंग वन सीमाओं का सही संधारण होता है। इसके महत्व को देखते हुये समस्त कार्य योजनाओं में पंचवर्षीय सीमांकन योजना के तहत प्रतिवर्ष वन सीमा के सीमांकन का कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष कुल सीमा रेखा की लंबाई के पांचवे भाग तथा कुल वन सीमा मुनारों के पांचवे भाग के मरम्मत एवं संधारण का कार्य किया जाता है। विगत वर्षों में बडी संख्या के पक्के मुनारों का निर्माण वनमंडलों में किया जाना आवश्यक होता है, इस संबंध में भी दिशा-निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएफएस गौतम नारायण पादिभर, उवनमंडलाधिकारी टीआर. मराई, वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसगांव आर.एस. यादव के साथ परिक्षेत्र के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहें।
—————