मरकच्चो में गढ्ढा खोदो अभियान शुरु

मरकच्चो में गढ्ढा खोदो अभियान शुरु

कोडरमा, 20 अप्रैल (हि.स.)। मरकच्चो प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत रविवार को गड्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ बीडीओ हुलास महतो की उपस्थिति में किया गया।

इस मौके पर बीडीओ हुलास महतो ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हम सबों की है। उन्होंने यह भी कहा कि मरकच्चो प्रखंड में इस योजना के तहत 104 लाभुकों का चयन किया जा चुका है। इस योजना के तहत ग्रामीण स्तर पर आम बागवानी लगाकर जीवकोपार्जन का जरिया बनाया जा रहा है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, सहायक अभियंता चितरंजन कुमार, कनीय अभियंता मंतोष कुमार, बी पी टी संजय राम, भागीरथ ठाकुर, लाभुक सीताराम सहित कई लाभुक उपस्थित थे।

—————