नशीला कोल्डड्रिंक मिलाकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
मुरादाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। अमरोहा जनपद की एक महिला ने बुधवार काे मुरादाबाद के न्यायालय में वाद दायर किया है। महिला का आराेप है कि मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र स्थित एक गांव के युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। उससे दुराचार करते हुए उसकी अश्लील वीडियाे और फाेटाे बना ली। इसके जरिए वह उसे दाे साल तक ब्लैकमेल कर रहा है।
पीड़िता ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया इस मामले में न्यायालय ने थाना भगतपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। एडीशनल एसपी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र और दो महिलाओं के खिलाफ गुरुवार केस दर्ज कर लिया गया है।
विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि अमरोहा की रहने वाली महिला की जान पहचान भगतपुर क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रिजवान से थी। महिला की तबीयत खराब होने पर युवक ने अपने पिता से उसे ताबीज दिलाने को कहा। महिला का आराेप है कि 19 सितम्बर 2022 को आरोपित के पिता से ताबीज लेने चांदपुर गांव पहुंची। आरोपित रिजवान उसे बहाने से कमरे में ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया।
इसके बाद उससे दूराचार कर उसकी फाेटाे और वीडियाे बना ली। होश में आने के बाद महिला ने जब इसका विराेध किया ताे आराेपित ने फाेटाे दिखाकर धमकाया कि अगर वाे किसी काे बतायेगी ताे वायरल कर देगा। इसके बाद उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया।
ब्लैकमेल से तंग आकर पीड़िता 20 अगस्त 2024 को इसकी शिकायत करने उसके घर गई। जहां आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मामले की सुनवाई न हाेने पर महिला ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आराेपिताें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
—————-