विधायक ने नकटी सेमरा पंचायत में सीसी सडक का किया भूमिपूजन

विधायक ने नकटी सेमरा पंचायत में सीसी सडक का किया भूमिपूजन

जगदलपुर, 2 मई (हि.स.)। बस्तर जिले के विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर अंर्तगत नकटी सेमरा पंचायत में निमार्ण कार्य का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नकटी सेमरा पंचायत में 500 मीटर सीसी सडक लागत 14.06 लाख का भूमिपूजन किया ।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा, सरपंच पद्मनी नाग, उपसरपंच गणेश नागवंशी उपस्थित थे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारे सरकार में हर क्षेत्र में विकास कार्य करना है । जिसके तहत जनता के मांग के अनुरूप लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं । नकटी सेमरा में मांझी पारा में बहुत पुरानी मांग सीसी सडक की थी, जिसका आज भूमिपूजन किया गया । श्री देव ने निर्माण कार्य काे गुणवत्ता व तय समय सीमा में करने का निर्देश दिया। इस दौरान मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, सीईओ अमित भाटिया,मंडी बोर्ड के श्री खेरानी, राधे पन्र्दे, तपन व ग्राम वासी उपस्थित थे।

—————