फतेहाबाद में कलयुगी बाप ने 13 साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार
फतेहाबाद, 3 मई (हि.स.)। फतेहाबाद में जाखल क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर जाखल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां पिछले 15 दिनों से अपने मायके गई हुई थी। इस दौरान घर में उसकी 13 वर्षीय बेटी और पति मौजूद थे। 1 मई को रात करीब 8 बजे पीड़िता और उसके पिता कमरे के बाहर सो रहे थे। तेज हवा चलने के कारण पिता ने बेटी को कमरे में सोने को कहा। आरोप है कि इसी दौरान पिता ने बेटी के साथ रेप किया। आरोपी पिता ने किसी को बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। जब मां शुक्रवार को मायके से लौटी, तो बेटी ने उसे पूरी घटना बताई। मां ने अपने भाई से इस बारे में बात की। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने अपने मामा के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में जाखल पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।