जुआ खेलते छह जुआरी पकड़ाये, नगद 21 हजार, दो कार, चार मोटरसाइक‍िल जब्‍त

जुआ खेलते छह जुआरी पकड़ाये, नगद 21 हजार, दो कार, चार मोटरसाइक‍िल जब्‍त

कोंड़ागांव, 5 मई (हि.स.)। जिले के थाना माकड़ी पुलिस द्वारा रव‍िवार देर रात मुखबि‍र सूचना पर ग्राम ओटेण्डा खास पारा जंगल किनारे छह जुआरियाें को ग‍िरफ्तार क‍िया है। ग‍िरफ्तार आरोप‍ितों में रमेश कुमार, निरंजन मरकाम, अमलसाय मण्डावी, मानसाय, लक्ष्मीनाथ दिवान एवं जयलाल नेताम को जुआ खेलते पकड़ा गया। जिनके कब्जे से नगदी रकम 21500 रूपये चार मोटरसाइकि‍ल एवं दो कार जब्‍त किया गया है। उक्त आरोपितों के विरूद्ध अपराध धारा का पाये जाने से थाना माकड़ी में धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव एवं अजय बघेल, अजय देवांगन किर्तन मण्डावी चंदन यादव एवं थाना माकडी से राकेश जुर्री, राजू पाणीग्राही, हेमलाल रावटे का योगदान रहा।

—————