राजनितिज्ञों ने कहा : ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के आतंकवाद का माकूल जवाब

राजनितिज्ञों ने कहा : ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के आतंकवाद का माकूल जवाब

गाजियाबाद, 7 मई (हि.स.)।

पहलगाम में आतंकवाद घटना के बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लेने लेने को राजनीतिक दल के नेताओं ने भारत सरकार की प्रशंसा की है साथ ही देश की सेवा का अभिनंदन भी किया है । महापौर सुनीता दयाल ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत का पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिन्दूर भारतीय नारी शक्ति के बर्बरता पूर्व, माथे का सिन्दूर मिटाने के बदला लेने की ओर एक कदम बढ़ाया है। ऑपरेशन सिन्दूर देकर बेटियों के जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है और भारत ने शिविलियन नही आतंकवाद पर हमला किया है। मोदी है तो ये भी मुमकिन है।

रालोद नेता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा है कि हमारी सरकार ने सेना के प्रमुख ने आपसी तालमेल करके बड़ी सूझबूझ के साथ कल पाकिस्तान के आतंकवाद को रात को जो जवाब दिया है। आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है ऐसा करके जो संदेश दिया है तारीफ के काबिल है अपने देश के सैनिकों की जितनी हिम्मत बढ़ाई जाए जितनी तारीफ करी जाए उतनी कम हमला करके हमारी सरकार ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करके एहसास एहसास कर दिया है कि भारत के पास क्या ताकत है और किस हद तक हमारे सैनिक कार्रवाई कर सकते हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय महासचिव व अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया कि जब देश में कर्नल सोफिया कुरैशी , व विंग कमांडर वियोमिका सिंह जैसी हमारी बहनें ही काफी है इन कायर आतंकवादियों के लिए । अरुण चौधरी ने कहा की पहल गांव में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्देश लोगो की शहादत का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर लिया है । भारतीय वायु सेवा के बहादुर लड़कों ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकवादियों के 9 लॉन्चिंग पैड को ध्वस्त किया है । इस कार्रवाई से देश की जनता का भारत सरकार में विश्वास बढ़ा है ।

—————