पलामू के 9 केन्द्रों पर 18 को होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

पलामू के 9 केन्द्रों पर 18 को होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा

पलामू, 17 मई (हि.स.)। पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 18 मई 2025 (रविवार) को होगा। पलामू जिले में नौ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर 4,546 परीक्षार्थी भाग लेंगे। 10ः30 बजे पूर्वाह्न से एक बजे अपराह्न तक परीक्षा संचालित होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। वहीं परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थित दर्ज की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या गजेट्स यथा मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच इत्यादि का प्रयोग वर्जित रहेंगे।

पलामू जिले में परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है।

उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने परीक्षा को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। इस आलोक में शनिवार शाम 5 बजे तक नोडल पदाधिकारी-सह-डी.आर.डी.ए. निदेशक रतन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता-सह- गश्ती दण्डाधिकारी के साथ बैठक हुई। बैठक में परीक्षा को कदाचार रहित संचालन कराने का निदेश दिया गया।

परीक्षा केन्द्रों में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), विमला पाण्डेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल, बैरिया, एम.के.डी.ए.भी. पब्लिक स्कूल, चियांकी, आर.के. गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, ब्राइट लैण्ड स्कूल, बाइपास रोड, एलिट पब्लिक बी.एड. कॉलेज, चियांकी, बी.सी.सी. मिशन बालिका उच्च विद्यालय, आबादगंज वाई.एस.एन.एम. कॉलेज और आरके ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय शामिल हैं।

पोलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के आयोजन को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा घोषित किया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान बीएनएसएस के अंतर्गत निषेधाज्ञा घोषित की है।

—————