टैगोर इंटर काॅलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम
गोपेश्वर, 19 मई (हि.स.)। चमोली जिले के विनायकधार पोखरी टैगोर इंटर कालेज का सोमवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ हुआ।वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल, विद्यालय प्रबंधक अजय जोशी और अभिभावक संघ अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जयकृत रावत ने विद्यालय में सालभर होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी और कहा कि विद्यालय ने प्रत्येक वर्ष सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ उत्तराखंड मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। कार्यकम के दौरान उत्तराखंड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका थपलियाल और आईशा नेगी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। इससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पूरे उत्तराखंड में विद्यालय में हर वर्ष छात्र-छात्राएं मेरिट लिस्ट में स्थान मिलता है यह शिक्षकों की मेहनत है इसकी सराहना पूरे क्षेत्र में होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में टाईल्स और दो शौचालय निर्माण की घोषणा की गई।
इस दौरान छात्र छात्राओं की आपदा प्रबंधन पर नाटक, नंदा राजजात यात्रा और बग्डवाल नृत्य, आछरी जागर की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर अवसर पर पंकज पुरोहित, सतीश सिंह, शिवप्रसाद, विजय कुमार, विनय पुरोहित, रंजना असवाल, साक्षी थपलियाल, हर्षवर्धन थपलियाल, कुसुम कंडारी, गिरीश किमोठी आदि मौजूद रहे।