विहिप के प्रशिक्षण में भाग लेने वालों की सूची 25 मई तक जमा करें: विनोद

विहिप के प्रशिक्षण में भाग लेने वालों की सूची 25 मई तक जमा करें: विनोद

खूंटी, 21 मई (हि.स.)। ल़ोबिन बगान स्थित जिला कार्यालय में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की बैठक जिला अध्यक्ष विनोद जयसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राजीव झा ने की। बैठक में पूर्व में किए गये कार्य की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई, जिसमें परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग तथा मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग में जिले के कायकर्ताओं के भाग लेने के संबंध में विचार किया गया।

जिलाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि इसके लिए प्रखंडों में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर 25 मई तक जमा करें। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह, विकास मिश्रा, सह मंत्री एमपी सिंह, संजय साहू, जिला बजरंग दल संयोजक मुकेश जयसवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण जयसवाल, समरसता प्रमुख वीरेंद्र सोनी, सह संयोजक मनीष कुमार, संगठन मंत्री उमेश मांझी, मातृशक्ति प्रमुख चंद्रिका देवी, नगर मंत्री सचित मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

—————