मुरहू के भाजपा कार्यकर्ता का निधन, लोगों ने जताई संवेदना
खूंटी, 21 जून (हि.स.)। मुरहू प्रखंड के ग्राम सुट्टी के निवासी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम लोहरा का शनिवार को निधन हो गया। वे लगभग 55 वर्ष के थे। सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो और मुरहू प्रखंड अध्यक्ष विजय राम गंझू उनके घर पहुंचे और दु:ख जाहिर करते हुए भगवान से प्रार्थना की।
भगवान इनकी आत्मा को शांति दे और इस परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
—————