एरिया डोमिनेशन अभियान: 46 बदमाशों को पुलिस ने धरा

एरिया डोमिनेशन अभियान: 46 बदमाशों को पुलिस ने धरा

जयपुर, 21 जून (हि.स.)। शास्त्री नगर और भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने एचचएस,हार्डकोर, असामाजिक एवं वांछित तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाये गये विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए 46 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शनिवार अलसुबह पांच बजे तीन टीमें बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर–सैंकड) बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से रहे बांग्लादेशी संदिग्ध नागारिक एचएस,हार्डकोर,असामाजिक एवं वांछित तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाये गये विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत अपराधियों को चिन्हित कर विभिन्न स्थानो पर कार्रवाई करते हुए नुर मोहम्मद, सदेक भारती , शेख शहीमुद्दीन , अफसर हुसैन , शमीम अख्तर , बेलाल हुसैन ,नजरुल , शेख शहजान अली , तोहिद अली ,रानापाल , शफीफुल , मशीउर रहमान ,मुजामिल हक ,फजिलात अली, नौशाद अली , महफुज अली ,रज्जाक अली , जुलहसन ,अब्दुल खालेक , ललित कुमार मंडल , इमरान ,मुन्ना उर्फ मुनव्वर खां और रोहित नायक ,रैफुल शेख, बरेख शेख,मोहम्मद इस्तेखार, हाफिज मोहम्मद मारूफ, शेख अली,शेख अब्दुल,शेख अब्दुल रहमान,जुल्फकार अली,नसरूल हक, मीनजर अली, खाबिरूदीन अहमद,नसीम,मोजमील हुसैन, मशीबर शेख, मेहबूब जेहदी,माबुद शेख, अब्दुल अलीम,मुख्तार मोसीन,रेजुअल शेख,नाथी देवी,संतरा सांसी और आरती सांसी को गिरफ्तार किया है।

—————